-1.5 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

जुआ एक्ट के मामले मे कुल 17 आरोपी गिरफ़्तार, 140310/- रुपये नगद रकम को किया गया जप्त

:- थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा मामले मे आरोपियों के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से कब्जे से ताश के 52 पत्ते, नगद रकम 140310/- रुपये किया गया जप्त।
:- ग्राम कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास आरोपियों द्वारा खेला जा रहा था जुआ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल जी (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 11/01/26 कों जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास कूछ जुआडियान रुपये पैसे का दाव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है।

सूचना पर थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम कोटेरबुड़ा रवाना होकर रेड कार्यवाही किया गया जो मौक़े पर 17 जुआडियान कों मौक़े से जुआ खेलते पकड़ा गया,आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम (01) राजेश सोनी आत्मज लक्ष्मीनारायण सोनी उम्र 50 वर्ष (02) संदीप कुमार आत्मज रामनाथ उम्र 32 वर्ष (03) राजेंद्र प्रसाद आत्मज सुन्दरलाल उम्र 52 वर्ष (04) राजेश गुप्ता आत्मज गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 40 वर्ष (05) अल्ताफ खान आत्मज औरंगजेब उम्र 45 वर्ष (06) सुभाष कुमार आत्मज स्व. जयकरण उम्र 38 वर्ष (07) दीपक छत्री आत्मज राजेंद्र छत्री उम्र 47 वर्ष (08) विजय सिंह आत्मज ठाकुर प्रसाद उम्र 45 वर्ष (09) अमित कोरी आत्मज बसंतलाल उम्र 31 वर्ष (10)संदीप गुप्ता आत्मज मनोज गुप्ता उम्र 27 वर्ष (11) शैलेन्द्र गुप्ता आत्मज रामकृपाल गुप्ता उम्र 27 वर्ष (12) कार्तिक सिंह आत्मज पीताम्बर सिंह उम्र 30 वर्ष (13) संतोष कुमार सोनी आत्मज रामेश्वर सोनी उम्र 36 वर्ष (14) अशोक वर्मा आत्मज गिरजाशंकर वर्मा उम्र 57 वर्ष (15) सुदर्शन सिंह आत्मज अहिबरन सिंह उम्र 39 वर्ष (16) संदीप ध्रुव आत्मज एम. डी. ध्रुव उम्र 37 वर्ष (17) अभिषेक कुमार आत्मज प्यारेलाल उम्र 34 वर्ष सभी साकिन पटना थाना पटना जिला कोरिया का होना बताये आरोपियों के कब्जे से कुल 140310/- रुपये नगद एवं ताश का 52 पत्ता जप्त किया गया हैं, आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना उदयपुर मे अपराध क्रमांक 08/26 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर मामले मे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह, जी साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,जी प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जी प्रधान आरक्षक संजय कुमार, प्रधान जी आरक्षक विकास सिन्हा,जी आरक्षक अमन पुरी जी, अशोक यादव, जी रमेश राजवाड़े,जी अजय शर्मा, जी रविन्द्र साहू जी कृष्णा सिंह जी सक्रिय रहे।

https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest