8.8 C
New York
Saturday, January 10, 2026

Buy now

जेसीबी की लूट घरघोड़ा पुलिस ने महज 06 घंटे के भीतर दो बदमाशों को पकड़ा, 11 लाख की जेसीबी के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया

रायगढ़, 4 सितंबर 2025 घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा मार्ग पर बुधवार दोपहर शराब के लिये पैसे नहीं देने पर दो युवकों ने जेसीबी चालक और उसके साथी के साथ मारपीट करते  हुए जे सी बी की चाबी छीनकर जेसीबी लूट ली थी। घटना के बाद हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को दबोचते हुए लूटा गया जेसीबी वाहन बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।

       मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सुनील निषाद, निवासी ग्राम पुछियापाली टाडापारा थाना खरसिया, जो वर्तमान में रायकेरा में किराये के मकान में रहकर कंस्ट्रक्शन कंपनी की जेसीबी वाहन चलाता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 3 सितंबर की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने साथी सूरज सिदार के साथ एनटीपीसी तलाईपाली कोयला खदान जा रहा था। तभी ग्राम रायकेरा अटल चौक पर गांव के चक्रधर यादव और रोहित महंत ने जेसीबी को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इंकार करने पर दोनों ने चालक और हेल्पर से मारपीट कर वाहन की चाबी छीनी और जेसीबी लेकर भाग निकले। लिखित शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 231/2025 धारा 126(2), 296, 115(2), 119(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
     थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू जी ने टीम के साथ तुरंत दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी चक्रधर यादव (26 वर्ष) और रोहित दास महंत (42 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम रायकेरा, ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर करीब 11 लाख की कीमत का पीला रंग का जेसीबी वाहन मय चाबी बरामद कर जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
      इस सफल कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल जी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम जी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी  जी के मार्गदर्शन के साथ थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू,जी एएसआई संजीवन वर्मा जी आरक्षक उद्योराम पटेल जी, दिनेश सिदार,जी प्रदीप तिग्गा जी की विशेष भूमिका रही।
https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest