3.3 C
New York
Saturday, March 7, 2026

Buy now

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला युवक को किया गया गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस ने भेजा न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़, 27 सितंबर । महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी सनत झारा (23 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव एकताल से दबिश देकर पकड़ा और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा।

   पीड़िता, जो पड़ोसी जिले की रहने वाली है और रायगढ़ में काम करती है, ने कल 26 सितंबर को महिला थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, आरोपी सनत झारा उसके साथ कार्यस्थल पर परिचित हुआ और अगस्त 2024 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। कई बार मना करने पर भी उसने अलग-अलग जगहों पर जबरन संबंध बनाए और बाद में दूसरी जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। आरोपी ने 24 सितंबर को रायगढ़ स्थित युवती के किराए के मकान में पहुंचकर पीड़िता से मारपीट भी की।

     पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 69, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे जी  के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को एकताल गांव से गिरफ्तार किया।
   पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल  जी के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम जी के मार्गदर्शन में की गई। टीम में सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे,जी प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, जी संदीप भगत जी और मालती पैंकरा जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest