
धरमजयगढ़-: 26 नवंबर 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था उस दिन से भारत गणराज्य बन गया। 75 वर्षों बाद सरकार द्वारा अमृत महोत्सव के कार्यकाल में सभी शासकीय/अशासकीय कर्मचारियों में संविधान की शपथ लेने की आह्वान किया था। धर्मजयगढ़ नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार 26 नवंबर को संविधान दिवस का कार्यक्रम आयोजन कर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कर्मचारियों के साथ साथ नगर क्षेत्र के आम लोगों को शपथ दिलाई उन्होंने देश को संप्रभुता लोकतंत्रात्मक और गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की प्रतिद्वंदता दोहराई। लोगों द्वारा पिछले कई वर्षों से विपक्ष संविधान बचाओ अभियान तेज किया गया था तथा रैली आंदोलन कर सरकार द्वारा संविधान के विरुद्ध कार्य किए जाने का आरोप लगाते हुए भारी जोर शोर से विरोध कर रहा था। सरकार द्वारा इस वर्ष पहले अगस्त में तिरंगा मात्रा करवाया और अब संविधान निर्माण व लागू की जन्म दिवस पर संविधान के अनुरूप सभी शासकीय/ अशासकीय लोगों को संविधान की शपथ दिलाने की कार्यक्रम को अनिवार्य किया।




