-2.4 C
New York
Tuesday, February 3, 2026

Buy now

मरवाही पुलिस की जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करते हुए 11 आरोपी को गिरफ्तार, किया गया साथ ही उनके पास से 33,500/- रुपए नगदी के साथ 11 नग मोबाइल फोन और 06 नग मोटर साइकिल को भी जप्त किया गया

एंकर:– थाना मरवाही और साइबर सेल जीपीएम पुलिस टीम ने जुआ खेलते 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नगद राशि, मोटर साइकिल और मोबाइल फोन जप्त किए हैं। पुलिस ने दानीकुंडी और आसपास के क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 11 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से आरोपियों के कब्जे से नकद राशि ₹33,500/-, 06 नग मोटर साइकिल, 11 नग मोबाइल हैंडसेट जप्त किए गए। जप्त की गई संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹4,52,500/- है। आरोपियों में विकास कुमार पूरी, मुकेश कुमार रजक, रामसिंह, पंकज गुप्ता, राजकुमार बंजारे, संतोष कुमार पाटिल, सरोज कुमार, विशाल सिंह, प्रताप सिंह, गुलशेर अली और आकाश गुप्ता शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जुआ जैसे अवैध गतिविधियों में शामिल न हों और पुलिस को ऐसी गतिविधियों की सूचना दें।

बाइट01 सनीप रात्रे जी, थाना प्रभारी मरवाही।

https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest