

धर्मजयगढ़ _ मतदाता गहन पुनरीक्षण (s.i.r) नाम जुड़वाने महज गिनती के दिन शेष बचा है। प्रदेश भर में मतदाता सूची को शुद्ध व परदर्शी करने की प्रक्रिया जारी है डोर टू डोर गढ़ना और प्रारंभिक प्रकाशन के बाद प्रदेश भर में मतदाता सूची से नाम गायब व s.I.r न होने होने की सूची से लगभग 27 लाख मतदाता की सूची से नाम कट चुका है। जिसमें नाम जुड़वाने के लिए 1.37 लाख आवेदन प्राप्त हुआ है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 दिसंबर को प्रारंभिक सूची जारी होने के साथ ही दावा आपत्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे फॉर्म 6 और शपथ पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं 22 जनवरी के बाद भी सूची में जिन मतदाता का नाम सूची में जुड़ नहीं पाएगा। उन्हें नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। नए मतदाता के रूप में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेजों में (1) उम्र प्रमाण पत्र + जन्म प्रमाण पत्र +हाइ स्कूल परीक्षा प्रमाण पत्र+ आधार कार्ड+ पासपोर्ट +पेन कार्ड (2) निवास प्रमाण पत्र + राशन कार्ड+ बिजली/ पानी/गैस/का बिल राशन कार्ड किराया नामा (3) पहचान प्रमाण+ आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइवर लाइसेंस पासपोर्ट (4) फोटो हाल ही की नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (5) शपथ पत्र दस्तावेजों में अंतर होने पर पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध न होने पर नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए इन दस्तावेजों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा संबंधित b.l.o तहसील कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।




