2.5 C
New York
Tuesday, April 21, 2026

Buy now

उप निर्वाचन के तहत मतदाता सूची मुद्रण के लिए निविदा जारी, 8 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Oplus_131072

रायगढ़, 1 अप्रैल 2026/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों पर प्रस्तावित उप निर्वाचन की तैयारियों को गति देते हुए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के मुद्रण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि नगरीय निकाय अंतर्गत किरोड़ीमलनगर के 01 पार्षद पद तथा त्रिस्तरीय पंचायत के 59 पंच पदों पर उप निर्वाचन कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्यक्रम पूर्व में अधिसूचित किया जा चुका है। निर्वाचक नामावली के मुद्रण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निविदा आमंत्रित की गई है। अनुमानित व्यय लगभग 50 हजार रुपए से कम होने की संभावना है, जिसके तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निविदा जारी की गई है। 8 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा प्राप्त की जाएगी एवं प्राप्त निविदाओं को उसी दिन अपरान्ह 4 बजे खोला जाएगा। निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) रायगढ़ के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest