

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना सीतापुर पुलिस द्वारा की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- मानव अधिकार संगठन का सदस्य होना बताकर ग्रामीणों को डरा धमाका कर कुल 5000 रुपये की कि गई थी वसूली।
:- आरोपियों के कब्जे से 5000/- रुपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त इन्नोवा वाहन किया गया जप्त।
:- आपराधिक गतिविधियो मे शामिल आरोपियों पर पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेन्द्र कुमार साकिन नकना सीतापुर जिला सरगुजा द्वारा थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21/04/26 के 12.30 बजे 06 अनजान व्यक्ति बिना पूछे मानव अधिकार के संगठन का सदस्य होना बताते हुए जबरन घर में घुस कर घर की तलाशी लिये और घर मे दारू बनाते हो कहकर मानसिक दबाव देते हुए 20 हजार रूपये की मांग किये और उक्त रकम नही देने पर केस बनाकर अंदर करने की धमकी दिए जिससे प्रार्थी डरकर 04 हजार रुपये उक्त व्यक्तियों को दे दिया, उसके बाद सभी लोग दूसरे पारा में गये और श्रीमति बिन्दू महंत के घर में बिना पूछे घर की तलाशी लिए और घर मे ईलाज के लिए रखे दवाई को देखकर क्लीनिक चलाने की बात बोलकर डरा धमाकाकर 01 लाख रुपये की मांग किये, आरोपियों द्वारा पुरे परिवार को परेशान किया गया, डरा धमका कर 01 हजार रुपये भी ले लिए, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीतापुर मे अपराध क्रमांक 139/26 धारा 308(2) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं. एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा. पु. से.) द्वारा थाना सीतापुर पुलिस टीम को मामले के आरोपियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लेख कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम जे सतत प्रयास से मामले मे शामिल 06 आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम 01. श्याम लाल सारथी आत्मज स्व. केडा सारथी उम्र 54 वर्ष साकिन जोडीडीप थाना रायगढ़ जिला रायगड (02) रामा कांत मिंज आत्मज ननी राम मिंज उम्र 34 वर्ष साकिन रायगढ़ कोतरा रोड थाना कोतरा जिला रायगढ़ (03) अनुज भगत आत्मज श्याम लाल भगत उम्र 37 वर्ष साकिन गोधनपुर थाना गांधीनगर (04) अकाश केरकेट्टा आत्मज विनोद फेरकेट्टा उम्र 27 वर्ष साकिन नमनाकला अम्बिकापुर (05) अबित खेस आत्मज सिमोन खेस उम्र 27 वर्ष साकिन विश्रामपुर गंगीकोट थाना बिश्रामपुर जिला सूरजपुर एवं (06) एक महिला आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर बताये कि दिनांक 20/04/26 को आरोपी साथी आकाश केरकेट्टा के गांव देवरी बतौली गये जहां एक घर में फर्जी डाक्टर का हवाला देते हुए पैसा लिए है उसके बाद लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में राता से भी डरा धमका कर पैसा वसूली किये है तथा उसके अगले दिन दिनांक 21/04/26 को सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नकना में दो घरो से क्रमशः 4000 रुपये एवं 1000 रुपये लिये है उक्त रकम को आरोपीगण आपस में बाट लेना बताये है, जिसे आरोपियों द्वारा पेश करने पर 5000 रुपये नगद रकम जप्त किया गया, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त इन्नोवा वाहन जप्त किया गया है, आरोपियों द्वारा सरगुजा क्षेत्र के अलग-अलग थाना छेत्र में वसूली की योजना बनाकर संगठन के साथ जबरन घर में घुस कर आवेदक को डरा धमका कर पैसा बसूली करने से प्रकरण में थारा 333,61 (2),112,3 (5)बी.एन.एस. जोड़ कर आरोपियों को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, प्रकरण मे शामिल अन्य आरोपी फरार है,आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, उप निरीक्षक रघुनाथ राम भगत, सहायक उप निरीक्षक शशि प्रभा दास, प्रधान आरक्षक निरज पाण्डेय, महिला आरक्षक आशावती, आरक्षक मनोहर कुमार, प्रमित भगत, राकेश यादय, धनकेश्वर यादव, देववत्त सिंह, सेवक प्रसाद सक्रिय रहे।




