21 C
New York
Thursday, May 14, 2026

Buy now

साप्ताहिक बाजार की बदहाली पर पहुँची मानिकपुरी न्यूज मीडिया टीम, खुली अव्यवस्थाओं की परतें, नगर अध्यक्ष ने दी तत्काल….. पढ़िए पूरी खबर

धरमजयगढ़़। नगर पंचायत धरमजयगढ़़ का साप्ताहिक बाजार, जहां सप्ताह में दो दिन ग्रामीण अंचलों से लेकर नगर क्षेत्र तक के लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पहुंचते हैं, इन दिनों अव्यवस्था और गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। बाजार परिसर के एक हिस्से में लगने वाले चिकन-मटन बाजार से निकलने वाला गंदा पानी और अपशिष्ट पदार्थ सब्जी बाजार की ओर बह रहा था, जिससे वहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दुर्गंध और कीचड़ के बीच लोगों को बाजार से गुजरना मजबूरी बन गया था।

वहीं स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों ने इस समस्या को लेकर पूर्व में नगर पंचायत में शिकायत भी दर्ज कराई थी, किंतु लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। आमजन का कहना था कि साप्ताहिक बाजार जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस प्रकार की अव्यवस्था नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

लेकिन वहीं इसी बीच यह मामला मानिकपुरी न्यूज मीडिया टीम के संज्ञान में आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्या को प्रमुखता से उठाया।
और वहीं मानिकपुरी न्यूज मीडिया टीम ने इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार से विशेष बातचीत की। अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जेसीबी मशीन भेजी जाएगी तथा गंदगी और जल निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष की इस तत्परता के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही यह समस्या अब समाप्त होगी और बाजार परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण देखने को मिलेगा।

https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest