15.2 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

Buy now

संगम चौक पर मिले दो भटके मासूमों को सरगुजा पुलिस की मुस्तैदी ने चंद घंटों में परिजनों से मिलाया, मासूमों कों सुरक्षित देख परिजनों के खिले चेहरे।

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम की संवेदनशील कार्यवाही।
:-परिजनों से बिछड़े 02 मासूमों कों सुरक्षित थाना लाकर परिजनों कों घंटे भर के अंदर किया गया सुपुर्द ।
:- परिजनों ने मासूमों कों सुरक्षित देखकर सरगुजा पुलिस का जताया आभार।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल जी (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में गुम एवं लावारिस बालकों के मामलों में समस्त थाना चौकी प्रभारियों कों त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए दो लावारिस बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

​मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सरगुजा पुलिस कों आज़ दिनांक संगम चौक अंबिकापुर में दो बच्चे लावारिस हालत में घूमते हुए पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस टीम एवं आस पास के जिम्मेदार नागरिकों द्वारा नाबालिग बच्चों को सुरक्षार्थ थाना लाया गया। पुलिस टीम द्वारा बच्चों से आत्मीयता से बातचीत कर उनके निवास स्थान एवं परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर परिजनों की पता-साजी शुरू की। थाना कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप महज कुछ ही घंटों के भीतर ही बच्चों के परिजनों का पता लगा लिया गया, एवं परिजनों के थाना आने पर दोनों बच्चों को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने सरगुजा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

​ सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान जी आरक्षक सतीश सिंह जी , आरक्षक कुश सोनी जी तथा नगर सैनिक संतोष पाठक जी की सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

https://manikpurinews.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-13-at-19.54.40.jpeg
OM Prakash Manikpuri
OM Prakash Manikpurihttps://manikpurinews.com
ओम प्रकाश मानिकपुरी (संपादक) manikpurinews.com, पता : धरमजयगढ़, छत्तीसगढ़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Latest