

धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ मंडल कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘लाल बहादुर शास्त्री अमर रहें’, ‘जय जवान-जय किसान’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष गूंजे।
इसके बाद कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता सिविल अस्पताल पहुंचे और भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंडल अध्यक्ष संतोष प्रधान जी सहित पार्षद हाफिजुल्ला खान,जी डॉ. खुर्शीद खान, जी वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नरसिंह राणा, जी आर.के. तिवारी,जी राजीव अग्रवाल, जी श्याम जिंदल,जी अखिलेश जैकब, जी भवानी सोनी,जी मेराज खान जी , सुरेश यादव, जी जय यादव,जी राफेल टोप्पो,जी गौरव सोनी ,जी अंजना चौहान जी , शिव कुमार,जी हीरा जी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







