

धर्मजयगढ़: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा c.b.s.c पाठ्यक्रम के अध्यान करने के लिए हाटी शासकीय प्राथमिक से हायर सेकेंडरी स्कूल चयनित होने की संभावना है । जो c.b s.c पाठ्यक्रम इग्नाइट स्कूल के नाम से जाना जाएगा। यह विद्यालय पूर्ण आवासीय होगा तथा शिक्षा हिंदी अंग्रेजी माध्यम रहेगा जो पहली से 12 वीं तक का शिक्षा निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। पिछली सरकार ने आत्मानंद स्कूल प्रदेश के सभी ब्लॉक में आत्मानंद स्कूल की सौगात दी थी। जिसने वर्तमान राज्य सरकार द्वारा उनके नाम को संशोधन करते हुए पी. एम.श्री आत्मानंद स्कूल का नामकरण कर दिया है। सरकार द्वारा इन इग्नाइट स्कूल का नाम स्वामी विवेकानंद स्कूल के नाम से जाना जाएगा।




